जरा हटके

Lamborghini कार को विस्फोट कर उड़ाया, खुद देखें पूरा नजारा

jantaserishta.com
23 Feb 2022 5:02 PM IST
Lamborghini कार को विस्फोट कर उड़ाया, खुद देखें पूरा नजारा
x

Lamborghini Explode Video: एक शख्स ने हाल ही में करोड़ों की लेम्बोर्गिनी हुराकैन (Lamborghini Huracan) कार को बम से उड़ा दिया. उसने बाकायदा इसका एक वीडियो शूट भी करवाया. अब वही शख्स कबाड़ हो चुकी Lamborghini के अवशेष को NFT के रूप में बेच रहा है. आइए जानते हैं पूरी कहानी...

दरअसल, जिस शख्स ने लग्जरी लेम्बोर्गिनी हुराकैन कार को धवस्त किया था, वो एक आर्टिस्ट है और उसे Shl0ms के नाम से जाना जाता है. 2 फरवरी को Shl0ms ने घोषणा की थी, कि अमेरिका में एक अज्ञात रेगिस्तानी स्थान पर उसने लग्जरी कार को उड़ा दिया. दावा किया गया कि ये कदम "क्रिप्टो पूंजीवाद की ज्यादतियों" के खिलाफ उठाया गया. कार की कीमत तीन करोड़ से अधिक थी.
Fortune की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत में होने वाली नीलामी में नष्ट हुई Lamborghini Huracan के जले हुए टुकड़े अब NFT के रूप में बेचे जाएंगे. लेम्बोर्गिनी को उड़ाने वाला आर्टिस्ट अब Luxury Car के 888 टुकड़ों के वीडियो को एनएफटी के रूप में बेचेगा.
Shl0ms ने कार के जले हुए अवशेषों को 888 NFTs में बदल दिया है. हालांकि, इनमें से 111 टुकड़े एक अज्ञात खरीदार और आर्टिस्ट की टीम के लिए आरक्षित किए गए हैं.
गौरतलब है कि कार में विस्फोट के लिए दो हफ्ते परीक्षण किया गया था. लाइसेंस प्राप्त विस्फोटक इंजीनियर बुलाए गए थे. लगभग 100 लोगों की एक टीम थी, जिसने लेम्बोर्गिनी विस्फोट और NFT संग्रह बनाने में मदद की. इसमें लॉजिस्टिक्स, ऑन-साइट कैमरा वर्क, प्रोडक्शन असिस्टेंट और तमाम चीजों पर ध्यान केंद्रित करने वाले कर्मचारी शामिल थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story