जरा हटके
लड्डूवाले ने गोविंदा के गाने पर किया 'जबरा डांस', लोग बोले- एक्टर भी फेल
Shubhra Nandy
11 Jun 2021 11:04 AM IST

x
मूड जब मस्ती का होता तो है कि कोई भी शख्स अपने अंदाज में डांस करने लग जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मूड जब मस्ती का होता तो है कि कोई भी शख्स अपने अंदाज में डांस करने लग जाता है. मौका चाहे जो भी हो, लेकिन स्टाइल सबका अपना-अपना होता है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें एक लड्डू बेचने वाला दुकानदार अपने दुकान के सामने ही डांस करने लग जाता है.
गोविंदा के गाने पर दुकानदार ने लगाए ठुमके
हेमा मालिनी के नाम पर गोविंदा का मशहूर गाना 'सातों जनम तुझको...' पर ठुमका लगाने के लिए कोई भी तैयार हो जाएगा. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा का अंदाज और चेहरे का एक्सप्रेशन बेहद निराला है. कुछ उसी तरह की कोशिश करते हुए लड्डूवाले ने खुद नाचने की कोशिश की और इसी वजह से वह काफी वायरल भी हो गया.
लड्डूवाले की दुकान हुई पॉपुलर
लड्डूवाले ने बिल्कुल गोविंदा के अदांज में ही ठुमके लगाने की कोशिश की. दुकान के सामने मस्ती भरे अंदाज से डांस करते हुए दुकानदार के इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया. इतना ही नहीं, दुकानदार की इस डांस से लोग दुकान पर देखने तक पहुंच रहे हैं. वायरल हुए वीडियो पर यूजर्स भी गजब की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Next Story





