जरा हटके

क्रूर, चतुर और षड्यंत्रकारी महिला थी किल्योपेट्रा

Shantanu Roy
4 Dec 2021 1:56 PM GMT
क्रूर, चतुर और षड्यंत्रकारी महिला थी किल्योपेट्रा
x
मिस्र की रानी किल्योपेट्रा को प्राचीन इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला कहा जाता है। खूबसूरती के साथ-साथ किल्योपेट्रा एक क्रूर, चतुर और षड्यंत्रकारी महिला भी थी। वो अपनी खूबसूरती का फायदा अपने दुश्मनों को आपस में लड़ाकर उठाती थी।

जनता से रिश्ता। मिस्र की रानी किल्योपेट्रा को प्राचीन इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला कहा जाता है। खूबसूरती के साथ-साथ क्रूर, चतुर और षड्यंत्रकारी महिला थी किल्योपेट्रा एक क्रूर, चतुर और षड्यंत्रकारी महिला भी थी। वो अपनी खूबसूरती का फायदा अपने दुश्मनों को आपस में लड़ाकर उठाती थी।

किल्योपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि उससे हर शख्स संबंध बनाना चाहता था। वो अपने हुस्न का ऐसा जाल बुनती थी, कि कोई भी उससे बचकर नहीं निकल पाता था। उसे 5 भाषाओं का ज्ञान था, जिस कारण वो किसी के साथ भी अपनी समझ बना लेती। फिर धीरे-धीरे वो उसकी जड़ें खोदने लग जाती थी।
धीरे-धीरे उसने रोमन साम्राज्य के सम्राट जूलियस सीजर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। और सीजर के साथ मिलकर मिस्र पर अपना अधिकार जमा लिया। हालाँकि किल्योपेट्रा सीजर कि रखेल थी, इसलिए रोमन साम्राज्य के लोग इस बात का पुरजोर विरोध करते थे। इसी समय में सीजर के जनरल मार्क एंथोनि ने किल्योपेट्रा से विवाह करने का मन बनाया।
फिर दोनों ने चुपके से शादी कर ली, जिससे उनके 3 बच्चे हुए। लेकिन किल्योपेट्रा का मकसद रोमन साम्राज्य पर शासन करना था। उसने एंथोनि के साथ मिलकर सीजर को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन फिर भी उन्हें रोमन साम्राज्य नहीं मिल सका।
किल्योपेट्रा ने एंथोनि के सामने एक जहरीले सर्प से डसवाकर मौत को गले लगा लिया। इसी पल एंथोनि ने भी किल्योपेट्रा के साथ आत्महत्या कर ली। इतिहासकारों कि माने तो किल्योपेट्रा और एंथोनि को एक साथ एक कब्र में दफनाया गया था। कहा जाता है कि इनके मकबरे में हीरे, मोती, सोना, चाँदी, पन्ना, आभूषण, हाथी दांत से बने आभूषण अनेकों ढेर सारी बेशकीमती वस्तुएं थी।
लेकिन किल्योपेट्रा का मकबरा आज एक रहस्य बना हुआ है। 2010 में मिस्र के पुरातन मंत्री Zahi Hawaas ने तपोसीरिस मैग्ना के पास खुदाई की, तो उन्हें वहाँ ढ़ेर सारी कब्रें मिली। जो किल्योपेट्रा के शासन काल की थी। लेकिन अचंभे की बात तो यह है कि वहाँ उन्हें किल्योपेट्रा की कब्र नहीं मिली। तो आखिर किल्योपेट्रा की कब्र कहाँ है?


Next Story