जरा हटके

Knowledge: 400 साल तक जीवित रह सकता है यह शार्क, 150 साल की उम्र में आती है जवानी

Shiddhant Shriwas
30 Aug 2021 7:46 AM GMT
Knowledge: 400 साल तक जीवित रह सकता है यह शार्क, 150 साल की उम्र में आती है जवानी
x
क्या आपको मालूम है कि धरती पर सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाली मछली नाम? वैज्ञानिकों ने इस मछली के बारे में कई ऐसे खुलासे किए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Greenland Whale: पानी में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने के मामले में लोग सिर्फ व्हेल मछली का नाम जानते थे, लेकिन अब एक और प्रजाति का शार्क सामने आया है जो इस धरती पर सबसे अधिक उम्र तक जीने वाला हड्डीदार जीव बन चुका है. जी हां, यह शार्क इंसानों से तीन से चार गुना साल तक जीवित रह सकता है.

400 साल तक जीवित रह सकता है यह शार्क

साइंस मैग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आर्कटिक के बर्फीले और गहरे पानी में ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark) ने सदियों से जीने की कला में महारत हासिल की है. ऐसा माना जाता है कि ग्रीनलैंड शार्क लगभग 400 साल तक जीवत रह सकता है.

वैज्ञानिकों ने यूं पता लगाया उम्र

वैज्ञानिकों ने 2016 में साइंस जर्नल में रिपोर्ट दी थी कि ग्रीनलैंड शार्क (सोम्निओसस माइक्रोसेफालस) लगभग 400 साल तक जीवित रह सकती है, और संभवतः इससे भी अधिक. इस शार्क को अब दुनिया का सबसे लंबी उम्र तक जीने वाला वर्टीब्रेट (हड्डीवाला जीव) माना गया है. साइंटिस्टों ने शार्क की आंखों में मौजूद प्रोटीन की रेडियोकार्बन डेटिग के माध्यम से उम्र का पता लगाने की कोशिश की.

500 साल अधिक हो सकती है उम्र

शोधकर्ताओं ने 28 शार्क के समूह में से एक मादा शार्क की अनुमानित उम्र का पता लगाने के लिए रेडियोकार्बन डेटिग का इस्तेमाल किया. स्टडी में कहा गया है कि जीव की उम्र करीब 392 साल थी. लेकिन इस शार्क की उम्र 272 से 512 के बीच हो सकती है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अजीब प्रजाति हमारे अपने जीवन को लंबा करने के लिए रहस्य बन सकती है.

150 साल की उम्र में आती है जवानी

इस प्रजाति की लंबाई थोड़ी धीमी रफ्तार से बढ़ती है. जिन जानवरों का वैज्ञानिकों ने नमूना लिया उनमें से सबसे अधिक लगभग 400 वर्षों तक जीवित रहे थे, और उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ग्रीनलैंड शार्क लगभग 150 वर्ष की आयु में जवान हो जाता है.

Next Story