जरा हटके

भारत की इन भूत‍िया जगहों पर जानें की सोचें तो भी कांप जाती है रूह...कहते हैं यहां जाने वाले लौटकर नहीं आते

Gulabi
24 Oct 2020 8:11 AM GMT
भारत की इन भूत‍िया जगहों पर जानें की सोचें तो भी कांप जाती है रूह...कहते हैं यहां जाने वाले लौटकर नहीं आते
x
भूतों से भले ही डर लगता हो लेक‍िन उनके बारे में जानने की ज‍िज्ञास जरूर होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भूतों से भले ही डर लगता हो लेक‍िन उनके बारे में जानने की ज‍िज्ञास जरूर होती है। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं ऐसी जगहों के बारे में जो क‍ि क‍िसी न क‍िसी कारण से भूत‍िहा कहलाती हैं। या वहां आज भी लोगों को आस-पास भूत या उनकी आवाजें सुनाई देती हैं। तो हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं। जो बेहद खौफनाक मानी जाती हैं। यहां लोग रात तो क्‍या द‍िन में भी जाने से कतराते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि 'वास व‍िला' हमेशा से ही भूतहा नहीं था। बल्कि यह एक आलीशान व‍िला था। जी हां वर्षों से वीरान यह व‍िला बंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर स्थित है। इस व‍िला के बारे में बताया जाता है क‍ि इसपर रुहानी ताकतों का साया है। बता दें क‍ि यह व‍िला उस जमाने के नामी वकील का है। वह यहां अपनी दोनों बेटियों डोइस वास और वेरा वास के साथ रहते थे। वर्ष 2001 की बात है किसी ने इस व‍िला में डोइस की हत्या कर दी और उन्‍हें अंदर ही दफना दिया। तब से ही यह व‍िला भूतहा व‍िला बन गया है। स्‍थानीन न‍िवासी इस व‍िला के आसपास भी जाने से कतराते हैं।

कुर्शियांग हिल स्पॉट दार्जिलिंग स्थित हिल स्टेशन है। इसे भारत की सबसे खतनाक जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि अंग्रेजों के दौर में डाउ-हिल पर लोग आत्महत्याएं करते थे। जो बाद में एक भरे-पूरे जंगल वाले हिल-स्टेशन में परिवर्तित हो गई। हिल्स ट्रैकिंग के दीवाने कुछ यूथ्स एक बार यहां घूमने आए, रात को रुकने की प्लानिंग की। लेकिन फिर कभी वह जिंदा नहीं लौटे। उनके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। कुछ महीने बाद उनकी खून से सनी चप्पलें भी बरामद हुई थीं। इस स्‍थान के बारे में पास में ही स्थित विक्टोरिया बॉयज स्कूल के स्टूडेंट्स ने सबसे पहले ज‍िक्र क‍िया था। उन्‍होंने ही सबसे शेयर क‍िया क‍ि इस जगह से असामान्य आवाजें आती हैं। बता दें क‍ि यह स्‍कूल भी अरसे से बंद पड़ा है। लोग यहां रात क्‍या बल्कि द‍िन में भी जाने से कतराते हैं।

भूत‍िया जगहों में तीसरे नंबर पर हम ज‍िक्र कर रहे हैं लंबी देहर माइंस का। यह उत्तराखंड में मसूरी के बाहरी इलाके स्थित है। कहते हैं क‍ि चूना पत्थर के इस खदान में नियमों की अनदेखी करके मजदूरों से काम लिया जाता था। इससे काफी मजदूरों की मौत हो गई। माइंस में काम करने वाले कई ट्रक पर भी यहां पहाड़ी से गिर गए थे। बता दें क‍ि इस माइंस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। हालांक‍ि अब इस जगह को भूतही माइंस के नाम से जाना जाता है। आस-पास के लोग बताते हैं क‍ि रात में यहां लोगों के बात करने की आवाजें आज भी गूंजती हैं।

Next Story