जरा हटके

जानें कैसा रहेगा आने वाला साल, आज जिनका जन्मदिन है

HARRY
20 May 2023 1:14 PM GMT
जानें कैसा रहेगा आने वाला साल, आज जिनका जन्मदिन है
x
होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं।

Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है। मूलांक 2 वाले जातक सबका अच्छा चाहने वाले मृदुभाषी होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़कर अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबके लिए अच्छा सोचते हैं तथा हर प्रकार से सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण बहुत बार स्वयं परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की रचना तथा कला में भी रुचि होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। इनका भावनात्मक स्वभाव बहुत बार परिस्थितियों के मध्य इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में लाकर खड़ा कर देता हैआज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यापार और कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी इस वर्ष उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। मन और मस्तिष्क के मध्य एक द्वंद बना रहेगा। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे।

जून के महीने में मन प्रसन्न रहेगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बनेगी। जुलाई के महीने का समय भी नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आया है। आप अपने काम के अंदर नए आयाम शामिल करेंगे और उसे आगे बढ़ाना चाहेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लालच में पड़कर नुकसान की संभावना को न बढ़ाएं। सितंबर के महीने का समय अच्छा रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में आप के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी बिताएं, सेहत के प्रति सतर्क रहें। पैरों में दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। दिसंबर के महीने में शारीरिक और मानसिक थकान उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। फरवरी के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अप्रैल के महीने में समय सूझ-बूझ के साथ बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।

Next Story