जरा हटके

जानिए कैसे हुई थी डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत ?

Admin4
4 Oct 2021 10:13 AM GMT
जानिए कैसे हुई थी डीजल इंजन के आविष्कारक की मौत ?
x
दुनिया में कई लोगों की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। इन मौतों का राज आज तक नहीं खुल पाया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुनिया में कई लोगों की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। इन मौतों का राज आज तक नहीं खुल पाया है। इन्हीं में डीजल इंजन बनाने वाले रुडोल्फ डीजल की मौत भी शामिल है। डीजल इंजन से क्रांति लाने वाले रुडोल्फ की मौत कैसे हुई यह आज भी राज है। रहस्यपूर्ण तरीके से हुई रुडोल्फ डीजल की मौत स्वाभाविक थी, आत्महत्या थी या उनकी हत्या की गई थी यह गुत्थी आज तक नहीं सुलझाई जा सकी है।

रुडोल्फ डीजल बेल्जियम से हार्विक (इंग्लैंड) जा रहे थे, लेकिन वह ड्रेसडेन नाम के जहाज से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने करीब 11 दिन बाद अरब सागर में एक शव उतराता मिला था। जब इस शव की जांच की गई, तो पता चला कि यह डीजन इंजन के आविष्कार करने वाले महान रुडोल्फ डीजल का है। रुडोल्फ 29 सितंबर को गायब हुए थे और उनका शव 10 अक्टूबर को बरामद किया गया था।
रुडोल्फ की मौत कैसे हुई यह आज भी रहस्य है। आधिकारिक तौर पर बताया गया कि उन्होंने सुसाइड की थी, लेकिन कई लोग इस दावे को नकारते हैं। कई लोगों ने उनकी आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई है।रुडोल्फ डीजल ने अपने 'कंप्रेशन इंग्निशन इंजन' को 28 फरवरी 1892 को पेटेंट कराया। शुरुआत में यह इंजन मूंगफली के तेल या वनस्पति तेल से चलता था। इसके बाद रुडोल्फ ने इसमें सिलेंडर जोड़ दिया। फिर उन्होंने पेट्रोल से अलग और सस्ते तरल ईंधन का प्रयोग किया। इंजन में इस तेल को डालते ही वह स्टार्ट हो गया।
इंजन में कम्प्रेश की गई हवा और ईंधन से चलने के बाद खूब ऊर्जा निकली। भाप से चलने वाले इंजन के लिए यह बड़ी चुनौती थी। रुडोल्फ ने जोरे देते हुआ कहा कि भाप के इंजन में 90 प्रतिशत ऊर्जा बर्बाद होती है और उन्होंने जो इंजन बनाया है वो इस बर्बादी को बहुत हद तक रोकेगा। रुडोल्फ ने जिस इंजन का आविष्कार किया था उसका नाम डीजल इंजन पड़ा।
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद डीजल इंजन को ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल में लाया गाया। इस इंजन ने एक तरह से क्रांति ला दी। डीजल इंजन से ट्रकों और रेलगाड़ियों को नई ताकत मिली। ढुलाई की रफ्तार भी बढ़ गई और यह सस्ता भी हो गया।
सितंबर 1913 में रुडोल्फ ब्रिटिश नौसेना के अधिकारियों से मिलने के लिए इंग्लैंड जा रहे थे। ब्रिटिश नौसेना पनडुब्बी के लिए खास डीजल इंजन चाहती थी। बताया जाता है कि इंग्लैंड जाते समय ही उनके विरोधियों ने उनको पानी के जहाज से नीचे फेंक दिया, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने दबाव की वजह से आत्महत्या कर ली। अब चाहे जो हो, लेकिन उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है।



Next Story