
x
पृथ्वी पर करोड़ों जीव हैं और हर एक जीव की आयु अलग-अलग होती है। हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि इंसान के अधिकतम जीवित रहने की संभावना 150 साल है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पृथ्वी पर करोड़ों जीव हैं और हर एक जीव की आयु अलग-अलग होती है। हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि इंसान के अधिकतम जीवित रहने की संभावना 150 साल है। वहीं व्हेल, शार्क और कछुआ जैसे कुछ जीवों की उम्र लंबी होती है। कछुआ और बोहेड व्हेल करीब 200 साल तक जीवित रह सकते हैं और रफआई रॉकफिश जो कि मछलियों की एक प्रजाति है, कम से कम 205 साल तक जिंदा रहती है, लेकिन क्या आपकोे ये पता है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसे भी जीव होते हैं जिनकी उम्र काफी कम होती है। जी हां, कुछ जीव इस धरती पर महीने भर और कुछ तो महज 24 घंटे के ही मेहमान होते हैं। तो चलिए आज जानते हैं उन जीवों का नाम और उनके बारे में जो इस धरती पर सबसे कम दिन तक जिंदा रहते हैं ...
गिनी पिग्स
यह जानवर साउथ अमेरिका में पाया जाता है और इसकी उम्र सिर्फ 4 से 8 साल के बीच ही होती है जो कि बाकि जानवरों के मुकाबले काफी कम होती है। वहीं इसके शरीर के वजन की बात करें तो एक वयस्क गिनी पिग का वजन सिर्फ 700 से 1200 ग्राम ही होता है।
खरगोश
खरगोश बहुत मासूम जानवर होता है और इसकी कई प्रजातियां होती हैं। खरगोश को लोग घरों में भी पालते हैं, लेकिन इस मासूम जानवर की उम्र सिर्फ 8-12 साल की होती है। वहीं खरगोश की मौत का सबसे बड़ा कारण होता है जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाना या फिर मादा खरगोश में गर्भाशय का कैंसर।
चूहा
चूहे लोगों के घरों में या फिर उसके आस-पास रहते हैं। ये किचन में रखी चीजों को खा लेते हैं और अलमारी में रखे आपके कपड़े और जरूरी कागजात को भी कुतर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी शरारतों से सबको परेशान करने वाले चूहों की उम्र काफी कम होती है। जी हां, चूहों की उम्र ज्यादा से ज्यादा एक साल होती है।
मक्खियां
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मक्खियों का जीवनकाल सिर्फ 4 हफ्ते का ही होता है।
मच्छर
मच्छर सबसे कम उम्र वाला जीव है। मच्छरों का जीवन सिर्फ 7 दिन का होता है। वहीं कुछ मच्छर सिर्फ दो दिन तक ही जीवित रहते हैं।

Ritisha Jaiswal
Next Story