जरा हटके

जानिए दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति के बारे में, इंसानों की हत्या का है शौक

Gulabi
27 Sep 2021 2:53 PM GMT
जानिए दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति के बारे में, इंसानों की हत्या का है शौक
x
खूंखार जनजाति

निया में कई रहस्यमयी जनजाति हैं। ये जनजातियां अपनी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं को निभाती हैं। ये जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। दुनिया में इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन्हीं में से एक इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति है। आईए आपको इस जनजाति के बारे में बताते हैं।


इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोगों के लिए किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। ये जनजाति दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में रहती है। इन लोगों के पास ऐसे-ऐसे हथियार होते हैं जिससे ये किसी को पल भर में मार सकते हैं। इसलिए इस जनजाति को सबसे खतरनाक माना जाता है।

अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए जानी जाती है जनजाति

मुर्सी जनजाति अपने अजीबोगरीब रस्मों रिवाज के लिए भी दुनियाभर में जानी जाती है। इस जनजाति की महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ये लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।

मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि 'किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसे ये लोग मार देते हैं।

इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इथियोपिया की सरकार ने इनसे संपर्क करने पर बैन लगाया हुआ है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर हमला न किया जाए।
Next Story