जरा हटके

जानिए उस देश के बारे में जिसे कहा जाता है झीलों का मुल्क

Admin4
24 Feb 2021 4:46 PM GMT
जानिए उस देश के बारे में जिसे कहा जाता है झीलों का मुल्क
x
उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित फिनलैंड बेहद ही खूबसूरत देश है। क्या आपको ये पता है कि फिनलैंड को 'झीलों का देश' भी कहते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित फिनलैंड बेहद ही खूबसूरत देश है। क्या आपको ये पता है कि फिनलैंड को 'झीलों का देश' भी कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास है, जो इस मुल्क को झीलों का देश कहते हैं। तो आपको बता दें कि यहां एक लाख 87 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं, जो देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। इन सब के अलावा फिनलैंड से जुड़ी और भी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। तो आइए जानते हैं इस देश के बारे में...

फिनलैंड एक ऐसा देश है, जहां का मौसम बहुत ही सुहावना और मनमोहक है। गर्मियों के मौसम में यहां रात के 10 बजे तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हो। वहीं ठंड के मौसम में यहां दिन में अधिकांश अंधेरा ही होता है। सिर्फ दोपहर में ही कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हो पाते हैं, वो भी कभी-कभी।
इस देश में पत्नियों को पीठ पर उठाकर दौड़ने की एक विश्व स्तरीय प्रतियोगिता होती है। इस प्रतियोगिता में जो भी व्यक्ति जीतता है, उसे उसकी पत्नी के वजन के बराबर बीयर पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। यह पूरी दुनिया में शायद सबसे अनोखी प्रतियोगिता है।
फिनलैंड का सबसे दिलचस्प कानून ये है कि यहां ट्रैफिक चालान लोगों की तनख्वाह के हिसाब से काटे जाते हैं। हालांकि, इसका गलत फायदा भी लोगों ने खूब उठाया। क्योंकि लोग जानबूझकर ट्रैफिक पुलिस से अपनी तनख्वाह कम बताते हैं, ताकि उनका चालान कम का काटा जाए।
यहां 'टोर्नियो' नाम का एक बेहद ही अनोखा गोल्फ का मैदान है, जिसका आधा भाग फिनलैंड में और आधा स्वीडन में पड़ता है। इस गोल्फ कोर्स में कुल 18 होल्स हैं, जिसमें से नौ फिनलैंड में और बाकी के नौ स्वीडन में हैं। यहां अक्सर लोग खेलते-खेलते एक देश से दूसरे देश में पहु्ंच जाते हैं।


Next Story