![जानिए ऐसे रहस्य के बारे में जिसे सुलझाएंगे एलियंस जानिए ऐसे रहस्य के बारे में जिसे सुलझाएंगे एलियंस](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/08/1419539-kj.webp)
x
दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कुछ रहस्यों को इंसानों ने सुलझा लिया है
दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कुछ रहस्यों को इंसानों ने सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है। इनमें कुछ रहस्य ऐसे हैं जो वैज्ञानिकों के लिए एक अबूझ पहेली है। कहा जाता है कि इन रहस्यों को एलियन ही सुलझा सकते हैं। आईए जानते हैं आखिर कौन से ऐसे रहस्य हैं जो इंसानों के लिए सुलझाना मुश्किल है।
ताओस हम्म
ताओस न्यू मेक्सिको का एक छोटा सा शहर है जिसकी एक रहस्य की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा होती है। ताओस शहर के बाहरी इलाकों में डीजल इंजन की आवाज सुनाई पड़ती है। इस आवाज को कोई भी शख्स साफ तौर पर सुन सकता है, लेकिन इस आवाज का स्त्रोत क्या है इस बारे में अभी तक कोई भी नहीं पता लगा पाया। इस आवाज को पकड़ने के लिए कई डिटेक्टिव मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इस रहस्यमयी आवाज को ताओस हम्म (गूंज) के नाम से लोग जानते हैं।
वॉयनिश लिपि
इटली की राजधानी रोम में वॉयनिश लिपि मिली थी, लेकिन इसे आज तक कोई नहीं पढ़ पाया है। इनकी किताबों पर बनी तस्वीरों से कुछ जानकारियां जरूर मिली हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, यह किताब करीब 600 साल पुरानी हो सकती है। कार्बन डेटिंग की वैज्ञानिक विधि से इसके बारे में जानकारी मिली है कि यह 15वीं सदी में लिखी गई है, लेकिन इसकी भाषा के बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है।
Tagsaliens
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story