जरा हटके
कुत्ते के साथ खेलता नजर आया बिल्ली का बच्चा, देखें मजेदार वीडियो
Tara Tandi
25 March 2022 6:30 AM GMT

x
कुत्ते के साथ खेलता नजर आया बिल्ली का बच्चा, देखें मजेदार वीडियो
बिल्ली और कुत्ते की दुश्मनी जगजाहिर है। बिल्ली को देखते ही कुत्ता उसके पीछे पड़ जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिल्ली और कुत्ते की दुश्मनी जगजाहिर है। बिल्ली को देखते ही कुत्ता उसके पीछे पड़ जाता है। मगर कुछ लोग कुत्ते और बिल्ली दोनों को एक साथ घर में पालते हैं। इस दौरान कुत्ता-बिल्ली आपस में घुलमिल जाते हैं और अच्छे दोस्त बन जाते हैं। पालतू डॉग और कैट के मस्ती भरे क्यूट वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता बिल्ली के बच्चे के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किया गया। 9 सेकंड के इस वीडियो में एक बड़ा सा कुत्ता जमीन पर लेटकर बिल्ली के बच्चे के साथ खेल रहा है। डॉगी बिल्ली को मुंह में लेकर उसके साथ मस्ती कर रहा है।
इस वीडियो को Reddit पर Thund3rbolt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज 4 घंटे में इसे हजारों लोग देख चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा अपवोट भी मिल चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि बिल्ली का बच्चा बेखौफ है, उसे जरा भी डर नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये वीडियो बहुत प्यारा है, इसने मेरा दिन बना दिया।

Tara Tandi
Next Story