जरा हटके

किंग कोबरा ने किया दूसरे सांप पर अटैक, वीडियो हुआ वायरल

Gulabi
16 Feb 2022 11:44 AM IST
किंग कोबरा ने किया दूसरे सांप पर अटैक, वीडियो हुआ वायरल
x
सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े वीडियो काफी संख्या में पोस्ट होते हैं
King Cobra Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े वीडियो काफी संख्या में पोस्ट होते हैं. सांप को देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है. सामने अगर किंग कोबरा आ जाए तो फिर दहशत में पड़ना लाजमी है. किंग कोबरा अपने जैसे सांपो से तो भिड़ता ही है. वो दूसरे सांपों पर भी खतरनाक तरीके से टूट पड़ता है. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किंग कोबरा कैसे एक दूसरे सांप पर हमला बोल देता है. और उसे अपना शिकार बना लेता है.
किंग कोबरा का दूसरे सांप पर अटैक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप पर पीछे से किंग कोबरा ने बिजली की गति से अटैक कर दिया. पहले किंग कोबरा उसको मुंह में दबा लेता है और फिर अगले ही पल उसे शिकार बना लेता है. किंग कोबरा के द्वारा अचानक हुए हमले से दूसरे सांप को संभलने तक का मौका नहीं मिलता है. जिस तरह से किंग कोबरा ने दूसरे सांप पर हमला बोला उसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है.

किंग कोबरा का वीडियो हुआ वायरल
किंग कोबरा और सांप से जुड़े इस वीडियो को @ManeeshAnand1 नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स भी इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं. एक शख्स लिखते हैं, 'बहुत खतरनाक.' एक और शख्स ने लिखा है, 'खतरा.' वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "किंग कोबरा दूसरे सांप का शिकार कर रहा है."
Next Story