जरा हटके

जॉब ऑफर! 7 लाख प्रति महीना रहेगी सैलरी, रहना फ्री, जानिए शराब कंपनी की कुछ खास बातें

jantaserishta.com
22 March 2021 2:04 PM IST
जॉब ऑफर! 7 लाख प्रति महीना रहेगी सैलरी, रहना फ्री, जानिए शराब कंपनी की कुछ खास बातें
x

शराब बनाने वाली एक कंपनी 7 लाख 24 हजार रुपये प्रति महीने की नौकरी ऑफर कर रही है. साथ में नौकरी करने वाले व्यक्ति को रेंट-फ्री घर दिया जाएगा. यह नौकरी एक साल के लिए होगी. आइए जानते हैं इस नौकरी के बारे में और कुछ खास बातें...

7 लाख 24 हजार रुपये प्रति महीने की नौकरी देने वाली यह शराब कंपनी अमेरिका की है. कंपनी का नाम Murphy-Goode Winery है. कंपनी कैलिफोर्निया के सोनोमा में स्थित अपनी फैक्ट्री के लिए यह जॉब ऑफर कर रही है. खास बात यह है कि जिस व्यक्ति को नौकरी मिलेगी, उसे वाइनरी में अपनी पसंद का काम दिया जाएगा.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी पाने वाले व्यक्ति को अपने पैशन को निखारने का मौका मिलेगा. पहले कुछ महीने तक व्यक्ति को वाइनरी में अलग-अलग काम करने होंगे और इसके बाद उसे अपने पैशन के आधार पर काम चुनने का मौका मिलेगा.
नौकरी करने वाले व्यक्ति को शराब फैक्ट्री के विभिन्न काम की जानकारी हासिल करनी होगी और ई-कॉमर्स के बारे में भी सीखना होगा. व्यक्ति को अलग-अलग टीम के साथ कम्यूनिकेशन करना होगा.
अमेरिकी कंपनी Murphy-Goode Winery 1985 में स्थापित की गई थी. पहली बार कंपनी ने 2009 में इस तरह की जॉब ऑफर की थी. तब कैंडिडेट से अपने काम को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने को कहा गया था. कंपनी की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए फिर से इस जॉब की पेशकश की गई है.
अप्लाई करने वाले शख्स की उम्र 21 साल या अधिक होनी चाहिए और अमेरिका में काम करने के लिए उसके पास मंजूरी भी होनी जरूरी है. कैंडिडेट यह नौकरी क्यों करना चाहता है, यह बताते हुए उसे वीडियो रेज्यूमे भेजना होगा. रोल वैल्यू, क्रिएटिविटी, डिजाइन, स्किल और अनुभव के आधार पर कैंडिडेट का चयन किया जाएगा. अप्लाई करने की डेडलाइन 30 जून है. अधिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट से ली जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story