जरा हटके

अजीबोगरीब होटल में तब्दिल हुआ जेल, पढ़े क्या है पूरा ममला

Tara Tandi
25 Sept 2021 10:43 AM IST
अजीबोगरीब होटल में तब्दिल हुआ जेल,  पढ़े क्या है पूरा ममला
x
यूके का मलमाइसों ऑक्सफोर्ड प्रिजन होटल चर्चा में है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज की ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है. यहां कौन-कब क्या कर जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. इन दिनों भी कुछ ऐसा ही चर्चा में चल रहा है. जिसको लेकर यूके का मलमाइसों ऑक्सफोर्ड प्रिजन होटल (Malmaison Oxford Hotel) चर्चा में है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय था, जब ये होटल जेल हुआ करता था. यहां खूंखार कैदियों को बंद रखा जाता था, लेकिन आज के समय में यहां एक रेस्त्रां खुल गया है. जिसकी स्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कई लोग इस आलीशान जेल वाले होटल में घूमने पहुंच रहे हैं.

@touchingcheeses नाम के इस यूजर ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए, इसके बारे में सबकुछ बताया. उन्होंने वायरल हो रही तस्वीर का एक कोलाज (collage) बनाया और इस जगह के बारे में सबकुछ बताया. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखते हुए बताया, ' ये एक यूके का होटल है.' 1996 ये जगह एक जेल थी, लेकिन बदलते समय के साथ इसका भी कायापलट हो गया और यह जगह खूबसूरत होटल में बदल दी गई है.

इंस्टाग्राम यूजर nuriatravels ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ' एक रात का कैदी. वहीं एक महिला ने लिखा कि शायद कैद होने के लिए ये सबसे खूबसूरत जगह है. इस जेल वाले होटल को देख कई लोगों का कहना है कि ऐसी जगह पर तो कोई भी कैदी बनना चाहेगा.'

इसके अलावा यहां भी कई यूजर्स ने लिखा,' विजिट कर चुके एक शख्स ने लिखा कि इसे सिर्फ सजावट में ही बेस्ट माना जाना चाहिए.' वहीं कुछ लोगों को ये जेल वाला होटल डरावना भी दिखाई दिया. चाहे जो भी हो, इन दिनों ये जेल वाला होटल काफी चर्चा में है. कई लोगों ने कमेंट कर जल्द इस जगह पर विजिट करने की भी बात कही.

Next Story