![जगुआर ने विशालकाय सांप का किया शिकार, देखें खतरनाक वीडियो जगुआर ने विशालकाय सांप का किया शिकार, देखें खतरनाक वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542838-1.webp)
दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक जीव-जंतु रहते हैं, जिसमें शेर, बाघ, तेंदुआ, जगुआर आदि शामिल हैं. इन जानवरों को तो आपने चिड़ियाघर या जंगलों में देखा ही होगा और साथ ही ये भी जानते होंगे कि ये कितने खतरनाक होते हैं. इसीलिए कहा जाता है कि ये जानवर जंगलों में ही रहें तो अच्छा है, वरना इंसानों के लिए काल बन सकते हैं. आपने कई ऐसी खबरें देखी और सुनी होंगी, जिसमें ये जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में घुसकर तबाही मचा देते हैं, लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं. वैसे खतरनाक जीवों के मामले में सांप (Snake) भी कुछ कम नहीं हैं. हालांकि दुनियाभर में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही सांप खतरनाक और जहरीले होते हैं. इसीलिए इंसानों को सांपों से भी बचकर रहने की सलाह दी जाती है. दरअसल, यहां इन खतरनाक जीवों की बात इसलिए की जा रही है, क्योंकि सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक जगुआर (Jaguar) विशालकाय सांप का शिकार करते हुए नजर आया है.
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)