जरा हटके

इसे बोलते हैं दोस्ती! जब चिकन पर बाज ने किया हमला, बकरा बना हीरो, देखें VIDEO

Gulabi
15 Sep 2021 2:42 PM GMT
इसे बोलते हैं दोस्ती! जब चिकन पर बाज ने किया हमला, बकरा बना हीरो, देखें VIDEO
x
जानवरों में भी हीरो और विलेन होते हैं

जानवरों में भी हीरो और विलेन होते हैं। ये स्टोरी पढ़कर हो सकता है आपको हमारी बात पर यकीन हो जाए। घटना एक फार्म हाउस की है। जहां एक चिकन पर शिकारी बाज ने हमला कर दिया था। चिकन का उस बाज से बचना बड़ा ही मुश्किल था। बाज ने उसे अपने पंजों के वार से हरा ही दिया था, वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था और बाज उसपर वार पर वार किए जा रहा था। इसी बीच चिकन को बचाने आया उसका दोस्त बकरा.

जाप बीट्स पेश से किसान हैं वो नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। 5 सितंबर को अचानक से उन्हें अपने फार्म में चिकन की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान बाज चिकन पर अटैक कर रहा था। बाद में उन्होंने यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज पर देखा।

दरअसल, एक दूसरा चिकन भी उस मुर्गे को बचाने आता है जिसपर बाज ने हमला किया होता है। इसके कुछ सेकेंड्स बाद ही बकरा वहां आ जाता है।
बकरा अपनी पूरी जान से बाज पर हमला करता है। वो अपने सींगों से उसपर वार करता है। 17 सेकेंड के इस वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया है और बकरे को हीरो कहा है। जाप ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके फार्म पर चिकन पर बाज ने हमला किया हौ और उनके बकरे ने उसे बचाया हो। इससे पहले भी दो बार बकरों ने चिकन की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों में यह तीसरी बार हुआ है।
Next Story