जरा हटके

लुलु मॉल में कुल्फी में निकला कीड़ा, वायरल VIDEO देख भड़के लोग

Harrison
30 March 2024 12:12 AM IST
लुलु मॉल में कुल्फी में निकला कीड़ा, वायरल VIDEO देख भड़के लोग
x

यूपी के लखनऊ स्थित लुलु मॉल में 'फालूदा नेशन' की कुल्फी में कीड़े मिलने की शिकायत आई है. एक कस्टमर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कस्टमर दुकानदार को कुल्फी में कीड़ा दिखा रहा है. कीड़ा दिखाने के बाद दुकानदार कहता है कि वह उसे दूसरी कुल्फी देगा, लेकिन कस्टमर ने मना कर दिया. इसके बाद दुकानदार ने उसे कुल्फी के पूरे पैसे रिफंड कर देता है. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कमेंट के जरिए अपना गुस्सा निकाल रहा हैं. एक यूजर ने लिखा- फूड विभाग को इस घटना पर कार्रवाई करनी चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- लोगो की सेहत से ऐसा खिलवाड़ ठीक नहीं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- लुलु मॉल में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है.




Next Story