जरा हटके
'पुष्पा 2' के गाने पर मासूम बच्चों ने किया ऐसा डांस, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
24 Sept 2024 11:48 AM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों-करोड़ों रील्स वायरल हो रही हैं. आज के समय में लोगों के लिए रील (Viral Reels) सबसे बड़ा मनोरंजन बन चुका है. रील की दुनिया में तरह-तरह के कंटेंट लोगों को खूब गुदगुदा रहे हैं. क्या नौजवान क्या बच्चे यहां तक कि बुजुर्ग भी इंस्टा रील की दुनिया में खोए हुए हैं. कोई गाना आना चाहिए बस, फिर देखों कैसे धड़ल्ले से रील पर रील आती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दो मासूमों की रील वायरल हो रही है. इसमें यह दोनों मासूम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' के सॉन्ग 'अंगारों' पर हुबहू स्टेप कर रहे हैं.
बच्चों ने किया हुबहू डांस
इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दो मासूम कैसे लोगों की भीड़ में नाचकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं. वायरल वीडियो में यह दोनों मासूम, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे कॉस्ट्यूम पहन सॉन्ग 'अंगारों' पर डांस कर रहे हैं. वहीं, इस वीडियो को देखने वालों का सबसे ज्यादा प्यार छोटी बच्ची पर उमड़ रहा है. अब इन दोनों मासूम का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रहा है. इस वीडियो को देखने वाले इस पर कमेंट जरूर कर रहे हैं. वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
मासूमों के डांस पर लोगों का प्यार
इस वायरल वीडियो पर एक यूजर लिखता है, 'उफ्फ छोटी के स्टेप'. एक और यूजर लिखता है, 'क्या बात है छोटा पैकेट बड़ा धमाका'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'इस छोटी बच्ची के एक्सप्रेशन ऑसम हैं'. वहीं, कई यूजर्स एक शब्द में इन मासूमों की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने लिखा, 'एक नंबर' तो कोई लिखता है, 'वाओ गजब.' वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट्स बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी की बाढ़ लगा दी है.
देखें Video:
बता दें, सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' बीती 15 अगस्त 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया. 'पुष्पा 2 द रूल' अब आगामी 6 दिसंबर 2024 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है.
Tags'पुष्पा 2' के गानेमासूम बच्चोंडांसजमकर वायरल हुआ VIDEO'Pushpa 2' songsinnocent childrendanceVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





