जरा हटके

'या हबीबी' में ऊंटों ने शेख के साथ किया मजेदार डांस, VIDEO देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Neha Dani
17 Oct 2020 6:04 AM GMT
या हबीबी में ऊंटों ने शेख के साथ किया मजेदार डांस, VIDEO देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
x
सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,

सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में किसी रेगिस्तान में जिस तरह से ऊंटों ने लोगों का मनोरंजन किया है। वह वाकई में काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी रेगिस्तान में एक शेख के साथ कई ऊंट डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख ऐसा लगता है कि यह वीडियो किसी खाड़ी देश का है। जहां एक शेख अपने ऊंट के साथ नाच-गान करते दिख रहे हैं। वीडियो देख यह भी प्रतीत होता है कि शायद ऊंट को नाचने की पहले से ट्रैनिंग दी गई है। वीडियो महज 9 सेकेंड का है। इसमें शेख अपनी भाषा में कोई गाना गाते हुए नाच रहा है। साथ में कई ऊंट भी शेख की सुर में सुर मिलाकर नाच रहा है। इस दौरान ऊंट उछल-उछल कर नाच रहे हैं। यह दृश्य बेहद ही मनमोहक है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ऊंट भी नाच सकता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और 100 लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने कैमल डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर कविता ने लिखा है- वीडियो देख लगता है कि बीकानेर ऊंट उत्स्व की है। एक अन्य यूजर रामा ने लिखा है-बहुत सुंदर वीडियो है।

Next Story