जरा हटके

तप्ती गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज, सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर कर लोगों ने बताए अपने इलाके का हाल

Gulabi
16 April 2021 6:15 PM IST
तप्ती गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज, सोशल मीडिया पर VIDEO शेयर कर लोगों ने बताए अपने इलाके का हाल
x
तप्ती गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज

आज दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली होगी. दोपहर तक चिलचिलाती धूप के बाद शाम होते ही धूल भरी तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. राजधानी के साथ-साथ कई पड़ोसी राज्यों में भी यहीं माहौल देखने को मिल रहा है. दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी स्थिति यही बनी हुई है.

दोपहर के समय जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां धूप की वजह से दिन में काफी गर्मी थी वहीं अब दिल्ली-एनसीआर का मौसम कुछ सुहाना जरूर हुआ है, हालांकि धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर #DelhiWeather पर ट्रेंड में आ चुका है. यूजर्स इसी हैशटैग के साथ अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं.






Next Story