
कोरोना महामारी (Coronavirus) ने पिछले 2 साल से भी अधिक समय से दुनियाभर के लोगों को परेशान करके रखा हुआ है. इस कोरोना ने बहुत से परिवारों को उजाड़ दिया है, घर बिखर गए हैं, परिवार अलग हो गए हैं. यहां तक कि बहुत से लोग अपने प्रियजनों को अलविदा तक नहीं कह पाए. बेन जैक्सन (Ben Jackson) भी उन्हीं में से एक हैं. महामारी के दौरान वह भी अपने किसी प्रियजन को अलविदा नहीं कह पा रहे थे. इसलिए उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक अनोखा उपाय ढूंढा और अब उन्हें पूरी दुनिया जान गई है और उनकी श्रद्धांजलि की तारीफ कर रही है.
Australian farmer Ben Jackson couldn't attend his Aunt's funeral due to Covid restrictions.
— Michael Warburton (@MichaelWarbur17) January 16, 2022
So instead he laid out grain for his Sheep in the shape of a heart in order "that she could see it through the clouds".
❤️
pic.twitter.com/k1x0zE5VRa





