जरा हटके

दूध-मलाई नहीं प्लास्टिक से बनाई गई आइसक्रीम, वनीला जैसा है स्वाद

Manish Sahu
3 Oct 2023 9:30 PM IST
दूध-मलाई नहीं प्लास्टिक से बनाई गई आइसक्रीम, वनीला जैसा है स्वाद
x
जरा हटके: पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. कोई प्लास्टिक के कम इस्तेमाल की बात कर रहा है तो कोई प्लास्टिक को रिसाइकिल करने की बात कह रहा है. हालांकि आज तक आपने प्लास्टिक से किसी को चॉकलेट या आइसक्रीम बनाते हुए नहीं सुना होगा. यूनाइटेड किंगडम के एक डिज़ाइनर ने ऐसा दिखाया है.
एलियोनोरा नाम की एक डिज़ाइनर ने प्लास्टिक की मदद से वैनिला फ्लेवर की आइसक्रीम तैयार की है और उसका दावा है कि ये खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है. एलियोनोरा ने इसका नाम प्रोजेक्ट रखा है. उसका कहना है कि प्लास्टिक के ठीक तरह से रिसाइकिल न हो पाने की वजह से उसे झल्लाहट होती थी, ऐसे में वो चाहती थी कि इसे एडिबल बनाया जा सके, ताकि पर्यावरण को कम नुकसान हो.
प्लास्टिक से बनाई आइसक्रीम
एलियोनोरा ने अपने प्रोजेक्ट के तहत प्लास्टिक को इस तरह बनाने का मकसद रखा था कि इंसान उसे खा सके. से बात करते हुए उसने बताया कि उसे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की भी उम्मीद नहीं थी. आखिरकार उन्हें London Metropolitan University में एक एक फूड साइंटिस्ट और रिसर्चर जोआना ऐल्डर से उसकी मुलाकात हुई , जिसने उन्हें प्लास्टिक से वैनिलिन बनाने में मदद की. वैनिलिन वही कैमिकल है, जो वैनिला के विकल्प के तौर पर मार्केट में बिकता है. ये क्रूड ऑयल से निकलता है, तो एलियोनोरा ने इसे प्लास्टिक से निकाला.
अब तक किसी ने नहीं चखा
इस प्रॉसेस में जब प्लास्टिक के एंज़ाइम को ब्रेक किया जाता है तो इसमें पॉलिमर नहीं रह जाता. इसकी महक भी बिल्कुल वैनिलिन की तरह होती है. ये आइसक्रीम बनी तो है लेकिन कुछ एलियोनोरा ने भी इसे टेस्ट नहीं किया है क्योंकि ये दुनिया में अपनी तरह का अलग प्रयोग है और जब तक इस पर ये स्टडी नहीं हो जाती कि ये पूरी तरह सुरक्षित है, तब तक इसे कोई भी खा नहीं सकता. इसे फ्रिज में रखा गया है.
Next Story