
x
भागलपुर:बिहार के भागलपुर में पति ने पत्नी को करवा चौथ पर एक अनोखा तोहफा दिया ( Unique gift given on Karva Chauth )। यहां पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दरअसल पत्नी ने करवा चौथ से पहले अपने पति को कहा था कि वो किसी और प्यार करती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पति ने पूरे गांव के सामने पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। इतना ही नहीं विदाई के समय पति ने पत्नी से कहा कि जाओं तुम खुश रहना.. मैं बच्चों को संभाल लूंगा।
2012 में हुई थी दोनों को शादी
मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के गनगनिया गांव का है। महिला का नाम पूजा है और वो बिहार के बांका की रहने वाली है। पति का नाम श्रवण है और वह भागलपुर के गनगनिया गांव का रहने वाला है। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी। इस शादी से दोनों को 4 बच्चें भी है। सभी की उम्र 2 से 8 साल तक की है। पूजा शादी के बाद अक्सर मायके आती रहती थी। उसके पड़ोस के घर में छोटू (26) की ननिहाल थी। पांच साल पहले दोनों में अफेयर शुरू हो गया। धीरे-धीरे उनका ये प्रेम इस कदर परवान चढ़ने लगा कि महिला ने अपने चारों बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला लिया।
करवा चौथ पर करवा दी प्रेमी से शादी
मिली जानकारी के अनुसार पूजा ने पति को करवा चौथ के पहले कहा कि वो किसी और प्यार करती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। इस पर पति ने कहा कि वह उसकी शादी छोटू से करा देगा। फिर श्रवण ने परिवार में बात कर सभी को इस शादी के लिए राजी कराया। आपसी सहमति से करवा चौथ का दिन इसके लिए चुना गया। पूजा ने भी अपने प्रेमी छोटू को गांव बुला लिया। गुरुवार को पति ने गांव के सरपंच और मुखिया को बुलाया फिर सभी के सामने दोनों की शादी करवा दी।
पत्नी ने कहा पति से कोई जायदाद नहीं चाहिए
पूजा ने इस शादी के बाद पूरे गांव वाले के सामने कबूला है कि उसे अपने पति से कोई जायदाद नहीं चाहिए। वह ना ही कभी बच्चों को अपने पास रखने को जिद करेगी। इस पर पति ने कहा कि तुम जाओ और खुश रहना। मैं चारों बच्चों को पाल लूंगा।

Rani Sahu
Next Story