जरा हटके

पति ने पत्नी के साथ किया प्रैंक...फिर जो हुआ देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
27 Jan 2022 6:31 PM IST
पति ने पत्नी के साथ किया प्रैंक...फिर जो हुआ देखें VIDEO
x
सोशल मीडिया पर आपने प्रैंक (Prank) से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखे होंगे.

सोशल मीडिया पर आपने प्रैंक (Prank) से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखे होंगे. प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भी जमकर पसंद आते हैं. कई बार पति-पत्नी भी एक-दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं. ये प्रैंक वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पति अपनी पत्नी के साथ प्रैंक करता दिखाई दे रहा है.

पत्नी के साथ प्रैंक करता है पति
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी के साथ स्नेक प्रैंक करता है. दरअसल, दोनों पति-पत्नी कहीं जाने के लिए घर से निकल रहे होते हैं. इसी दौरान पति अपनी पत्नी को दरवाजे के सामने रेंगते हुए काले सांप के लिए सतर्क करता है. हालांकि पत्नी को लगता है कि पति उसके साथ प्रैंक कर रहा है. इसके बाद वह बिना सोचे-समझे काले सांप को पकड़ने के लिए नीचे झुकती है.
इसके बाद जो होता है, उसका अंदाजा पत्नी ने भी नहीं लगाया होगा. दरअसल, पत्नी जिसे नकली सांप समझ रही थी, वह रेंगने लगता है. इसके बाद पत्नी की हालत खराब हो जाती है और वह उछलकर पति के ऊपर चढ़ जाती है. यह देखकर पति की भी मुस्कुराहट निकल पड़ती है. आपको बता दें कि यह कोई ओरिजनल सांप नहीं था, बल्कि हमेशा की तरह पति अपनी पत्नी के साथ इस बार भी प्रैंक करता है. देखें वीडियो-
काफी डर जाती है पत्नी
पति को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि इस बार पत्नी का रिएक्शन इतना अधिक होगा. वीडियो इंस्टाग्राम पर hepgul5 नामक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो को काफी तेजी से पसंद और कमेंट किया जा रहा है. इसे अब तक 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट किया, 'किसी को डराने का यह सबसे अच्छा तरीका है.'


Next Story