जरा हटके

पति ने नहीं किया एक्वैरियम साफ, गुस्से में पत्नी ने ऐसे सिखाया सबक

jantaserishta.com
10 Oct 2021 6:05 PM IST
पति ने नहीं किया एक्वैरियम साफ, गुस्से में पत्नी ने ऐसे सिखाया सबक
x

नई दिल्ली,: पति के पालतू मछली के टैंक को साफ करने से इनकार करने पर पत्नी ने जो किया वो जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. गुस्से में पत्नी ने टैंक से अपने पति के सबसे प्यारे मछली को निकालकर डीप फ्राई कर दिया जिसे देख पति हतप्रद रह गया. यह वीडियो किस देश का है यह साफ नहीं हो पाया है.

दरअसल मिया कुर्नियावान नाम की महिला अपने पति से कई दिनों से मछली के कांच के एक्वैरियम को साफ करने के लिए कह रही थी लेकिन उसका पति उसे साफ करने को तैयार नहीं था. उस एक्वैरियम में दुनिया की सबसे महंगी चमकदार मछली भी थी जिसको महिला का पति बेहद प्यार करता था.
पति को सबक सिखाने के लिए महिला ने उस मछली को बाहर निकाला और उसे तेल में डालकर डीप फ्राई कर दिया और इसका पूरा वीडियो भी बना लिया. महिला ने वीडियो को अपने टिकटॉक पर शेयर कर दिया जिसके बाद अब तक इसे करीब 40 लाख बार देखा जा चुका है.
महिला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे पति बार बार कहने के बाद भी एक्वेरियम को साफ करने का वादा कर उसे टालते रहे. हालांकि महिला ने मछली को फ्राई करने का कारण उसका बीमार होना बताया है. ऐसी ही एक घटना हाल ही में इंडोनेशिया में हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story