जरा हटके

चिड़ियों ने ऐसा बजाया गिटार, की आप VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

Triveni
18 Oct 2020 11:20 AM IST
चिड़ियों ने ऐसा बजाया गिटार, की आप VIDEO देख हो जाएंगे हैरान
x
दुनिया में ऐसे कुछ ही लोग होंगे, जिन्हें संगीत से लगाव न हो. बहुत से लोगों को गिटार, सितार, हारमोनियम जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स (Musical Instruments) बजाने का भी काफी शौक होता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनिया में ऐसे कुछ ही लोग होंगे, जिन्हें संगीत से लगाव न हो. बहुत से लोगों को गिटार, सितार, हारमोनियम जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स (Musical Instruments) बजाने का भी काफी शौक होता है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि चिड़ियों में भी संगीत के प्रति दिलचस्पी होती है तो क्या आप यकीन करेंगे? कोई बात नहीं, आपको यकीन दिलाने के लिए हम इस खबर में चिड़ियों का वीडियो भी लगा रहे हैं.

चिड़ियों ने बजाया गिटार

सुबह-शाम चिड़ियों की चहचहाहट दिल को खुश कर देती है. कहा जाता है कि कुछ पक्षियों का सुर ऐसा होता है कि लगता है जैसे वे कोई गाना गा रही हों. लेकिन आपने चिड़ियों के समूह को कभी गिटार बजाते शायद ही देखा होगा.

सोशल मीडिया (Social Media) पर चिड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 70 चिड़ियों का एक समूह गिटार (Guitar) बजाता नजर आ रहा है. इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि चिड़ियों में संगीत की समझ है.

कैमरा में कैद शानदार लम्हा

हैरान और सम्मोहित कर देने वाला यह खास मामला एक म्यूजिक एग्जीबिशन का है

यहां जेब्रा फिंच (Zebra Finch) प्रजाति की 70 चिड़ियों ने ने एक साथ कई बेस और इलेक्ट्रिक गिटार के तार छेड़कर अद्भुत संगीत रच सबको हैरान कर दिया. इस वीडियो को ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है.

मूवमेंट से बनी धुन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल में निश्चित दूरी पर कुछ गिटार रखे हुए हैं. ये गिटार जमीन से कुछ ऊंचाई पर रखे गए हैं. पास की दीवार पर चिड़ियों के लिए छेद बने हुए हैं

वे उनमें से निकलकर झुंड में आती हैं और किसी भी गिटर पर जा बैठती हैं. उनके इन्हीं मूवमेंट्स से धुन बनती है, जो स्पीकर की मदद से पूरे हॉल में गूंजने लगती है.

Next Story