जरा हटके

खौफनाक वीडियो: चीते और तेंदुए में हुई भिड़ंत, देखें खतरनाक लड़ाई

Gulabi
8 Sept 2021 12:04 PM IST
खौफनाक वीडियो: चीते और तेंदुए में हुई भिड़ंत, देखें खतरनाक लड़ाई
x
जंगल की दुनिया हम सभी को रोमांचित कर देती हैं

जंगल की दुनिया हम सभी को रोमांचित कर देती हैं. दरअसल हम सभी जंगली जानवरों की कहानियां सुनते-सुनते बड़े होते हैं. ऐसे में जंगल और वहां रहने वाले जानवरों के प्रति हमेशा हमारी दिलचस्पी बनी रहती हैं. कहने को तो शेर जंगल का राजा होता है. मगर वहां उसके अलावा और भी कई ऐसे खूंखार जानवर हैं जो किसी को भी पलभर में अपना शिकार बना लेते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाता है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक पतला दुबला चीता तेंदुए पर टूट पड़ता है. चीते को देखते ही तेंदुए की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. इसलिए तेंदुआ जान बचाने के लिए पूरी फुर्ती से इधर-उधर दौड़ने लगता है. लेकिन फिर भी चीता तेंदुए का पीछा नहीं छोड़ता बल्कि उसके पीछे पूरी जी जान से दौड़ता है. हालांकि ये वीडियो अधूरा दिख रहा है. मगर एक बार तो ऐसा लगता है जैसे कि चीते ने तेंदुए को दबोच लिया हो.
यहां देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जैसे ही शेयर किया गया लोगों ने भी हैरानी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि भले ही चीता दुबला पतला दिख रहा हो मगर उसमें कमाल की ताकत होती है. इसलिए वो तेंदुए जैसे फुर्तीले और ताकतवार जानवर से बिना सोचे समझे भिड़ गया. ये वीडियो देखने के बाद आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि चीता कितना बलशाली होता होगा. इस वीडियो raze.baghahh नाम के इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया गया है. जिसे जमकर देखा जा रहा है.
Next Story