हे भगवान! पानी में नजर आया खतरनाक एनाकोंडा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली: सांप (Snake) तो आपने देखे ही होंगे. ये अक्सर दिखने वाले जीवों में से एक हैं, खासकर गांवों में. आयरलैंड, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव ही ऐसे इलाके हैं, जहां सांप नहीं पाए जाते हैं. इसके अलावा तो पूरी दुनिया में यह रेंगने वाला जीव पाया जाता है. वैसे तो दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे सांप होते हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले होते हैं. किंग कोबरा, करैत, रसेल वाईपर आदि दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक हैं. वहीं, अजगर (Python) और एनाकोंडा (Anaconda) को खतरनाक सांपों में गिना जाता है. वैसे एनाकोंडा अजगर की तुलना कहीं अधिक बड़े होते हैं. ये धरती पर मौजूद सबसे बड़े और सबसे भारी सांप होते हैं. ये 30 फीट तक लंबे हो सकते हैं. वैसे तो एनाकोंडा आसानी से दिखते नहीं हैं, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय एनाकोंडा पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





