जरा हटके

हथिनी ने 'नमों नमों जी शंकरा' गाने पर किया ऐसा डांस, वायरल हुआ वीडियो

Triveni
5 May 2021 10:34 AM IST
हथिनी ने नमों नमों जी शंकरा गाने पर किया ऐसा डांस, वायरल हुआ वीडियो
x
एक हथिनी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक हथिनी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वो बॉलीवुड गीत 'नमो नमो जी शंकरा' पर नाचती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केरल एलीफेंट्स (Kerala Elephants ) नाम के एक पेज द्वारा पोस्ट किया गया है और यह नेटिज़ेंस को बहुत पसंद आ रहा है. यदि आप सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपने कई जानवरों के डांस वीडियो देखे होंगे, लेकिन लक्ष्मी नाम की इस हथिनी का यह वीडियो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा.

इस छोटे से वीडियो में बॉलीवुड की फिल्म केदारनाथ का गाना 'नमों नमों जी शंकरा' बज रहा है. इस गाने की धुन पर हथिनी सूंड और धड़ हिलाते हुए नजर आ रही है. वीडियो के कैप्शन के अनुसार, लक्ष्मी कर्नाटक के कोडाडका मंदिर (Kodyadka temple) की हाथी हैं. बता दें कि यह गाना केदारनाथ (Kedarnath) फिल्म का है. जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) पर फिल्माया गया है. यह गाना लोगों को बहुत पसंद है.
देखें वीडियो:

इस हथिनी के डांस का वीडियो इंटरनेट पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने इस वीडियो को देख कर कमेंट किया इस हथिनी ने मुझसे भी अच्छा डांस किया."इसका नाम लक्ष्मी है और वह अद्भुत है." वीडियो को अब तक 8 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं और लोगों के लाइक्स और कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है.


Next Story