जरा हटके

20वीं सदी की सबसे महंगी किताब बनी हैरी पॉटर, जानिए कीमत

Rani Sahu
13 Dec 2021 10:33 AM GMT
20वीं सदी की सबसे महंगी किताब बनी हैरी पॉटर, जानिए कीमत
x
दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो काफी महंगी होती हैं

दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो काफी महंगी होती हैं. घरों और कारों की बात ही छोड़ दें, ये तो महंगे होते ही हैं, इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी कीमत जानकर ही लोग हैरान हो जाते हैं. पर क्या किसी किताब की कीमत करोड़ों में हो सकती है? भले ही ये बात आपको थोड़ी अजीब लगे, क्योंकि आमतौर पर किताबों की कीमत 100-200 से लेकर कुछ हजार तक होती है, लेकिन आपको जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि अमेरिका में एक किताब करीब 3.5 करोड़ रुपये में बिकी है.

यह मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर ((Harry Potter) की किताब है. दरअसल, हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखिका जेके रॉलिंग द्वारा लिखी काल्पनिक उपन्यासों की एक श्रृंखला है, जिसपर फिल्म भी बन चुकी है. हैरी पॉटर सीरीज की फिल्में बच्चों से लेकर बड़ों तक को बहुत पसंद हैं. इसी हैरी पॉटर की कहानी बताने वाली किताब का एक संस्करण 471,000 डॉलर यानी करीब 3 करोड़ 56 लाख रुपये से भी अधिक कीमत पर बिका है.
दरअसल, अमेरिका में हैरी पॉटर के इस पहले संस्करण को नीलामी के लिए रखा गया था, जिसमें किताब की बोली 3.5 करोड़ रुपये के पार चली गई और इसी के साथ यह किताब 20वीं सदी की सबसे महंगी बिकने वाली किताब बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किताब को अमेरिका के एक कलेक्टर ने बेचा है, लेकिन इसे किसने खरीदा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बिकने वाली हैरी पॉटर की इस किताब को हेरिटेज ऑक्शंस की ओर से जादुई बताया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी पॉटर का पहला संस्करण साल 1997 में पब्लिश हुआ था, जिसका नाम 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' (Harry Potter and the Philosopher's Stone) है. हालांकि अमेरिका में यह किताब हैरी पॉटर एंड द सॉर्केरर्स स्टोन ( Harry Potter and the Sorcerer's Stone) के नाम से पब्लिश हुई थी.
आपको शायद ही यह बात पता हो कि दुनियाभर में हैरी पॉटर की कहानी बताने वाली किताब की करोड़ों प्रतियां बिक चुकी हैं. इस किताब को 80 भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है. इसपर बनने वाली वाली फिल्मों ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अरबों रुपये की कमाई की है.
Next Story