जरा हटके

फूटी किस्मत! महिला ने जीती 190Cr की लॉटरी, लेकिन जिस पैंट में थी टिकट उसे कर दिया वॉश

Gulabi
15 May 2021 6:53 AM GMT
फूटी किस्मत! महिला ने जीती 190Cr की लॉटरी, लेकिन जिस पैंट में थी टिकट उसे कर दिया वॉश
x
किस्मत का कुछ नहीं कहा जा सकता, जब जागती है तो बहुत कुछ दे जाती है। लेकिन

किस्मत का कुछ नहीं कहा जा सकता, जब जागती है तो बहुत कुछ दे जाती है। लेकिन जब सोई होती है तो बहुत कुछ ले जाती है। ताजा उदाहरण अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आई है। एक महिला के हाथ करोड़ों रुपये की लॉटरी लगी थी। पर एक छोटी सी गलती के कारण सबकुछ बर्बाद हो गया।


ऐसा क्या हो गया?
कैलिफोर्निया की एक महिला बीते लंबे समय से लॉटरी खरीद रही थी। पिछले साल नवंबर में भी उनसे एक लॉटरी (SuperLotto Plus ticket) खरीदी थी, इसमें 26 मिलियन डॉलर का ईनाम था। भारतीय करंसी के हिसाब से 190 करोड़ रुपये के आसपास। बीते गुरुवार को ईनाम लेने की आखिरी तारीख थी, पर कोई इस लॉटरी पर दावा करने नहीं आया।

कपड़े दे दिए थे धुलने के लिए
ये लकी टिकट लॉस एंजिल्स के एक स्टोर पर बेचा गया था। बुधवार को एक महिला स्टोर पर पहुंची और उसने ईनाम की राशि जीतने का दावा किया। स्टोर के कर्मचारी एस्पेरांजा हर्नांडेज के मुताबिक, महिला का कहना था कि उसने टिकट खरीदी और उसका नंबर नोट किया। इसके बाद वो उसे पैंट की जेब में डालकर भूल गई। कुछ दिनों बाद उसने उसी पैंट को लॉन्ड्री में धुलने के लिए दे दिया, जिस वजह से वो टिकट खराब हो गई।

सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई
स्टोर के मैनेजर फ्रैंक ने जानकारी दी कि जिस दिन लकी टिकट बिका था, उस दिन महिला स्टोर पर आई थी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके अलावा स्टोर के कर्मचारी भी महिला को अच्छे से जानते थे। महिला की बताई बात अधिकारियों को बात तब सही लगी, जब सीसीटीवी में टिकट खरीदने के बाद वो उसे पैंट की जेब में रखते हुए दिखी।

अब क्या होगा?
लॉटरी कंपनी अब दुविधा में फंस गई है। लॉटरी कंपनी के प्रवक्ता कैथी जॉनसन ने कहा कि वो महिला के दावे को ना तो सही मानते हैं और ना ही उसे खारिज करते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर महिला का दावा सही साबित नहीं हुआ तो ये राशि कैलिफोर्निया पब्लिक स्कूल को दान में दे दी जाए। ऐसा पहली बार हुआ जब जीते हुए टिकट के खोने का मामला सामने आया है।
Next Story