जरा हटके

मछुआरे की अच्छी किस्मत, मछली के पेट से निकली ये चीज

jantaserishta.com
24 Jun 2021 4:51 PM IST
मछुआरे की अच्छी किस्मत, मछली के पेट से निकली ये चीज
x

एक मछुआरा उस वक्त हैरान रह गया जब उसने जाल में फंसी हुई मछली के पेट से एक बंद व्हिस्की की बोतल बरामद की. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो किस देश का है ये साफ नहीं है.

टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथी के साथ नाव पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. पानी में फेंके गए जाल को जैसे ही उसने छानना शुरू किया उसमें उसे एक बड़ी मछली फंसी हुई मिली. जब शख्स ने उस मछली के पेट को चीरा तो उससे शराब की बोतल निकली जिसे देखकर मछुआरा चौंक गया.
हालांकि जब उसने मछली के शरीर के अन्य हिस्सों को काटा तो उसमें ज्यादातर गंदगी भरी हुई थी. उन्हीं गंदगियों के बीच अंदर बंद फायरबॉल व्हिस्की की एक पूरी बोतल थी. इससे वो मछुआरा बेहद खुश हो गया और चिल्लाने लगा कि उसे जैकपॉट मिल गया.
सोशल मीडिया यूजर @beniban द्वारा साझा की गई क्लिप को केवल दो दिनों में 5.8 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 250,000 लाइक्स मिले. हालांकि इस खोज पर कुछ दर्शकों ने संदेह भी जाहिर किया.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा, "मुझे बताएं कि आप जो कुछ भी देखते हैं उस पर विश्वास करते हैं? वहीं एक अन्य शख्स ने पूछा ने कहा कि बोतल साफ तौर पर हाथ से मछली में भरी गई थी.
भले ही कुछ लोगों ने वीडियो को झूठा बताया हो लेकिन लेकिन मानव निर्मित कचरे को निगलना निश्चित रूप से समुद्री जीवों के लिए असामान्य नहीं है. ओशन क्रूसेडर्स के अनुसार, हर साल 6.4 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में फेंका जाता है.
दुनिया के कम से कम दो तिहाई मछली प्लास्टिक के अंतर्ग्रहण से पीड़ित हैं. ओशन क्रूसेडर्स द्वारा किए गए विश्लेषण में यह पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक हर साल प्लास्टिक कचरे के कारण 10 करोड़ समुद्री जानवर मर जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story