जरा हटके
साड़ी पहन लड़कियों ने किया ऐसा डांस, video देखकर आप भी कहेंगे - WOW!
Shubhra Nandy
11 July 2021 9:49 AM IST

x
नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे शानदार और मंझी हुई डांसर मानी जाती हैं.
नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे शानदार और मंझी हुई डांसर मानी जाती हैं. अक्सर एक्ट्रेस को अपने डांस के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचाते देखा जा चुका है. अपनी खूबसूरती के साथ ही डांस के दम पर नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है. इस बीच यूट्यूब पर एक वीडियो चर्चा में छाया हुआ है. जिसमें कुछ लड़कियां उनके सॉन्ग 'ओ साकी-साकी (O Saki Saki)' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. साड़ी पहने पानी में भींगते हुए लड़कियां बेहद बोल्ड डांस करती नजर आ रही हैं.
इस डांस वीडियो को यूजर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो एंजेला चौधरी नाम के चैनल से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. वीडियो में भी एंजेला चौधरी दो अन्य लड़कियों के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. लोगों को भी यह डांस वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में एंजेला चौधरी का जबरदस्त डांस देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं. खास बात ये है कि वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 37 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
यूट्यूब पर साकी-साकी को अब तक 45 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में नोरा फतेही का अंदाज देख हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है. लोगों को यह गाना इतना पसंद आया कि 2 साल बाद भी जब भी कोई गाना सुनता है, खुद ब खुद झूम उठता है. कई युवा भी गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस वीडियोज शेयर कर रहे हैं.
Next Story





