जरा हटके

लड़कियों ने खेला अजीबोगरीब गेम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Tulsi Rao
28 May 2022 5:38 PM IST
लड़कियों ने खेला अजीबोगरीब गेम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Slaping Game Video: आपने बहुत सारे अजीबोगरीब चैलेंज और गेम देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो गेम दिखाने जा रहे हैं. उसे देखकर आपका दिमाग सन्न रह जाएगा. यकीनन आपने इससे पहले ऐसा गेम कभी नहीं देखा होगा. यह गेम ऐसा है, जिसे देखकर आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा और कुछ देर के लिए कानों पर सन्नाटा छा जाएगा. दो लड़कियां इस विचित्र गेम को खेलती नजर आईं.

आपने शायद ही इससे पहले एक-दूसरे पर थप्पड़ जड़ने का गेम खेला होगा या किसी को खेलते देखा होगा. हो सकता है कि हंसी-मजाक में बचपन के दिनों में ऐसा गेम लोग खेलते हों, लेकिन बड़े होने पर किसी ने ऐसा गेम तो कतई नहीं खेला होगा. अगर बड़े होने पर भी किसी ने ऐसा चैलेंज लिया होगा तो उसे बेवकूफ ही कहा जाएगा, क्योंकि कौन ही मार खाना चाहेगा. देखें वीडियो-
लड़कियों ने खेला अजीबोगरीब गेम
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़कियां यह अजीबोगरीब गेम खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आपस में तेज-तेज थप्पड़ लगाने का चैलेंज लेती हैं. इसके बाद उनमें शुरू होता है थप्पड़ बरसाने का सिलसिला. आप देख सकेंगे कि पहली लड़की जब दूसरी लड़की को पहला ही थप्पड़ जड़ती है तो वह बहुत तेज लगता है. यह थप्पड़ इतना तेज होता है कि दोनों खड़े-खड़े हिल जाती हैं.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसके बाद भी दोनों में से कोई पीछे हटने का नाम नहीं लेता है और एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाते रहता है. वीडियो की शुरुआत में आपको दो हंसती हुई लड़कियां दिखाई देंगी. दोनों एक-दूसरे के सामने खड़ी होकर देखते ही देखते थप्पड़ बरसाने लगती हैं. दोनों बहुत ही मजे से एक-दूसरे का थप्पड़ खा भी रही हैं. वीडियो को only._.sarcasm_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है.


Next Story