जरा हटके

हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ दिखी लड़की, वीडियो देख दंग रह गए लोग

Gulabi
12 Nov 2021 11:33 AM IST
हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ दिखी लड़की, वीडियो देख दंग रह गए लोग
x
बिच्छुओं के बीच बेखौफ दिखी लड़की

आपने एक या दो बिच्छुओं (Scorpions) को कभी न कभी अपनी आंखों से देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी हजारों बिच्छुओं को एक साथ देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि इंटरनेट पर हजारों बिच्छुओं का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जी हां, सोशल मीडिया पर हजारों लाल बिच्छुओं (Red Scorpions) के झुंड के बीच खड़ी चाइनीज लड़की (Chinese Girl) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक चाइनीज लड़की घर की छत पर हजारों बिच्छुओं के बीच बेखौफ खड़ी नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर कई लोग हैरत में पड़ गए हैं, जबकि कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया है कि क्या फिर से कोरोना फैलाने का इरादा है.




इस वीडियो को naturelovers_ok नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो चीन का ही है, बावजूद इसके लोग बिच्छुओं के साथ खड़ी इस लड़की को चाइनीज बताकर उसे कोस रहे हैं. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- अब ये लड़की इसे फ्राई करके खा जाएगी, जबकि कई लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी फैलाने की गलती के बाद भी चीन ने कोई सीख नहीं ली है.
Next Story