जरा हटके

गहरी नींद लेते हुए जिराफ इस अंदाज आया नजर, देखें खूबसूरत PHOTOS...

Shubhra Nandy
5 Nov 2020 4:04 PM IST
गहरी नींद लेते हुए जिराफ इस अंदाज आया नजर, देखें खूबसूरत PHOTOS...
x
प्रकृति में मौजूद हर चीज हमारे लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. पेड़, पौधे, पहाड़, नदी, झरने, पक्षी, जानवर.. ये सभी धरती पर चार चांद लगाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| प्रकृति में मौजूद हर चीज हमारे लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. पेड़, पौधे, पहाड़, नदी, झरने, पक्षी, जानवर.. ये सभी धरती पर चार चांद लगाते हैं. हमें नेचर से काफी कुछ मिलता है. प्राकृतिक स्थलों पर हमें जो सुकून महसूस होता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता है. दुनियाभर में जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं. वे सभी अपने आप में बेहद खास हैं. सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों की क्यूट हरकतों वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर हम खुद को उन्हें निहारने से रोक नहीं पाते हैं.

बेहद गहरी है इस जिराफ की नींद

सोशल मीडिया पर जिरा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह गहरी नींद लेता हुआ नजर आ रहा है. यह जिराफ बड़े प्यार से अपनी गर्दन घुमाकर सोता हुआ नजर आ रहा है. जब आप इस तस्वीर को देखेंगे तो एक पल के लिए ठहर जरूर जाएंगे. जिराफ के सोने का अंदाज बहुत ही प्यारा लग रहा है. लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं. वैसे तो जिराफ को हमेशा भागते और चलते ही देखा है लेकिन आरामदायक नींद लेते जिराफ को देखकर बेहद सुकून महसूस हो रहा है.

सोशल मीडिया पर मिल रहा दुलार

इस खूबसूरत तस्वीर को भारतीय वन सेवा (IFS) में अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. यूजर भी इस तस्वीर को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जिराफ की गर्दन डायनासॉर की तरह लग रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि वह अपनी दुनिया में कहीं खोया हुआ सा दिख रहा है.

Next Story