जरा हटके

विशालकाय एनाकोंडा ने मगरमच्छ को जकड़ा, भयानक नजारा कैमरे में कैद

jantaserishta.com
13 Oct 2021 12:44 PM IST
विशालकाय एनाकोंडा ने मगरमच्छ को जकड़ा, भयानक नजारा कैमरे में कैद
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: एक फोटोग्राफर (Photographer) ने विशालकाय एनाकोंडा (Giant Anaconda) और मगरमच्छ (Crocodile) की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया. लेकिन ये कोई सामान्य तस्वीर नहीं है. दरअसल, तस्वीरों (Photos) में एनाकोंडा और मगरमच्छ की लड़ाई कैद की गई थी. फोटोग्राफर ने नदी के किनारे दोनों के बीच चले करीब 40 मिनट के लंबे संघर्ष को अपने कैमरे में कैद कर लिया. आइए जानते हैं इस लड़ाई का क्या अंजाम रहा...

'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के किम सुलिवन (Kim Sullivan) ने ब्राजील के कुइआबा नदी (Cuiaba River, Brazil) के किनारे मगरमच्छ और एनाकोंडा के बीच लड़ाई (Anaconda Crocodile Fight) की तस्वीरें लीं थीं. किम बीते महीने सितंबर में नदी के किनारे फोटोग्राफी के लिए गए थे. हालांकि, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था, वो कैमरे में कितनी हैरतअंगेज चीज कैद करने वाले हैं.
किम सुलिवन का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं देखा था. नदी के किनारे एक मगरमच्छ और एनाकोंडा लड़ रहे थे. एनाकोंडा ने मगरमच्छ को चारों ओर से जकड़ा हुआ था. उसने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी.


एक फोटोग्राफर के लिए ये घटना बेहद ही दिलचस्प थी. उसने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया. किम के मुताबिक, मेरी दिलचस्पी आखिर तक ये जानने में रही कि इस लड़ाई का अंत कैसे होगा. मैंने मगरमच्छ को एनाकोंडा के शिकंजे से छूटने में काफी संघर्ष करते देखा.
हालांकि, अंत में मगरमच्छ जमीन से पानी के अंदर चला जाता है. कुछ पल बाद जब अचानक से वो ऊपर आता है तो एनाकोंडा के शिकंजे से मुक्त था. एनाकोंडा भी पानी से बाहर जाता दिखा.
बकौल किम, मगरमच्छ को शायद समझ आ गया था कि जमीन पर वो इस लड़ाई को नहीं जीत सकता है. इसीलिए वो किसी तरह पानी में उतर गया. कुछ देर के बाद जब वो पानी से बाहर आया से तो पूरी तरह आजाद था. दोनों के बीच लड़ाई भले ही बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई. लेकिन किम की तस्वीरों ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story