जरा हटके

मेयर के गार्ड के ऊपर भूत का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 Aug 2021 4:07 PM IST
मेयर के गार्ड के ऊपर भूत का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, देखें वीडियो
x

क्या आप भूत-प्रेत (Real Life Ghost) में यकीन करते हैं? दुनिया में कई लोग हैं जिनका ये मानना है कि भूत-प्रेत सब मन का वहम है. ऐसी कोई चीज नहीं होती है. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका मानना है कि जैसे भगवान होते हैं वैसे ही दुनिया में बुरी शक्तियां भी मौजूद हैं. कई बार आपके सामने कुछ ऐसे वीडियोज (Ghost Videos) आते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता. तब लगता है कि ये नॉर्मल नहीं है. इसके पीछे किसी तरह की सुपरनेचुरल पावर है.

हाल ही में ऐसा ही एक अनुभव कोलंबिया के मेयर को हुआ. कोलंबिया के आर्मेनिया शहर में मेयर जोस मैनुअल रियोस मोरालेस ने अपने ऑफिस के सीसीटीवी में कैद हुए एक वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया. मेयर का दावा है कि वीडियो में हुई घटना भुत जिम्मेदार है. इस वीडियो के आधार पर मेयर ने दावा किया कि उनके ऑफिस के गार्ड के ऊपर एक भूत ने अटैक किया. इस वीडियो में दिख रही चीजों के पीछे भूत का हाथ है.
मेयर द्वारा शेयर वीडियो में एक गार्ड हवा में उछलते नजर आया. शुरुआत में गार्ड से ऑफिस के गलियारे में चलता नजर आया. लेकिन अचानक वो हवा में उछलते हुए किनारे दीवार से टकराया. इसके बाद उसपर किसी ने हाथ-पैर खींचते हुए अटैक किया. इस वीडियो में गार्ड पीटते नजर तो आया लेकिन उसपर अटैक करने वाला दिखाई नहीं दिया. कोई अदृश्य चीज उसे मारती नजर आ रही थी.
मेयर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'मैं आज इस वीडियो को आपके साथ शेयर करना चाहता हूं, इस बात पर जोर देते हुए कि महापौर के रूप में, मैं स्वीकार करता हूं कि विश्वास में अचूक शक्ति होती है।' इसके साथ ही उन्होंने पैरानॉर्मल एक्टिविटी को लेकर कई तरह की बातें लिखी. ये वीडियो वायरल हो रहा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story