जरा हटके
घड़ियाल ने चालाकी से किया बतख का शिकार, पीछे से आया और फिर...VIDEO देख आप हो जाएंगे हैरान...
Shubhra Nandy
1 Dec 2020 12:55 PM IST

x
एक बड़े से घड़ियाल ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा की हुई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक बड़े से घड़ियाल ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा की हुई है. बड़े से घड़ियाल ने बतख का चालाकी से शिकार किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इस वीडियो को बिल्कुल जुरासिक पार्क फिल्म की सीन की तरह बता रहे हैं. फ्लोरेडा में एक नदी में 13 फुट के घड़ियाल ने बतख तो शिकार बनाया. उसने लोगों के सामने यह शिकार किया.
लीसबर्ग में दो हंटर्स केविन स्टाइप और कास कोवे बतख के शिकार के लिए पहुंचे थे. तब उन्होंने बड़े से घड़ियाल को देखा. कास कोवे ने वीडियो को अपने निजी फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह सिर्फ फिशिंग नहीं है. बड़ा से घड़ियाल ने हटिंग के दौरान बतख को खा लिया.'
साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 7.3 लाख से अधिक बार देखा है और लगातार इसके व्यूज बढ़ रहे हैं. इस पोस्ट को भी लोगों ने बहुत से कमेंट इकट्ठा किए हैं. कई लोग इतने बड़े घड़ियाल को देखकर हैरान रह गए.
एक यूजर ने लिखा, 'इतना बड़ा घड़ियाल मैंने पहली बार देखा है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'घड़ियाल के सामने बतख कितनी छोटी लग रही है. इससे उसका पेट कैसे भरा होगा.'
Next Story





