जरा हटके

इंटरनेट पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो, दूल्हे से बोले पंडित जी- कितने मंत्र याद हैं सुनाओ...

Gulabi
24 Oct 2021 12:11 PM IST
इंटरनेट पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो, दूल्हे से बोले पंडित जी- कितने मंत्र याद हैं सुनाओ...
x
इंटरनेट पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

इंटरनेट की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है. यहां हर रोज हजारों लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ आते ही छा जाते हैं और लंबे समय देखे जाते हैं. इस समय विवाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में छाया हुआ है. वीडियो दूल्हा और पंडित जी से जुड़ा है, इसमें ऐसा कुछ होता कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

मजेदार वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे है और विवाह से जुड़ी रस्म शुरू हो चुकी है. हालांकि तभी पंडित जी दूल्हे से ऐसा कुछ पूछ बैठते हैं जिसे सुनकर दूल्हा खुद हंसने लगता है और उसका जवाब आसपास मौजूद सभी लोगों को बुरी तरह हंसा देता है.
दरअसल पंडित जी दूल्हे से पूछते हैं कि उसे कितने वचन याद हैं. जवाब मिलता है- सारे याद हैं पंडित जी. फिर सवाल होता है- सुनाओ तो जरा. इसपर दूल्हा जो जवाब देते हैं सुनकर हंसी छूट जाएगा. दूल्हे को कोई मंत्र याद नहीं था. सुनाने की बात पर वो घड़ी में टाइम देखकर कहता है कि मुहूर्त निकल रहा है शादी का. वीडियो ये दृश्य देखना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है.
यहां देखें वीडियो-

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है.
Next Story