जरा हटके

Funny Video : पूंछ के साथ तोता ने की कुछ ऐसा, डरकर हवा में उछल गई बिल्ली - देखें

Rani Sahu
9 Oct 2021 1:22 PM IST
Funny Video : पूंछ के साथ तोता ने की कुछ ऐसा, डरकर हवा में उछल गई बिल्ली - देखें
x
क्या आपने कभी किसी चिड़िया को बिल्ली को डराते हुए देखा है? अगर नहीं, तो आप ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को जरूर देखें

क्या आपने कभी किसी चिड़िया को बिल्ली को डराते हुए देखा है? अगर नहीं, तो आप ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को जरूर देखें. इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे. ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है, क्योंकि इस वीडियो में एक बिल्ली , तोते से बुरी तरह डर जाती है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है "वो क्या है..?" वीडियो में बिल्ली और तोते की मजेदार हरकत दिखाई गई है. हमें उम्मीद है कि ये वीडियो आपको जरूर पसंद आएगा.

वीडियो की शुरुआत में आर देख सकते हैं कि एक बिल्ली अपनी पूंछ हिलाते हुए बैठी है. एक तोता भी उसके पीछा बैठा है और अपना मुंह खोलता है और अपने पैरों की मदद से बिल्ली की पूंछ को पकड़ने की कोशिश करता है. तोते की हरकतों से परेशान होकर बिल्ली अचानक डर जाती है और हवा में ऊंची छलांग लगा देती है.
ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 38 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हंसते हुए इमोजी के साथ एक यूजर ने लिखा, "यह शायद एकमात्र मौका है जब मैंने किसी तोते को बिल्ली को डराते हुए देखा है... " दूसरे ने लिखा- आपदा टल गई."


Next Story