जरा हटके

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथी का मजेदार VIDEO

Ritisha Jaiswal
26 July 2021 6:22 AM GMT
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथी का मजेदार VIDEO
x
सोशल मीडिया पर हाथियों के मजेदार वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं. हाथी हर किसी को पसंद होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर हाथियों के मजेदार वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं. हाथी हर किसी को पसंद होते हैं और कई बार उनकी हरकतें हमें हंसाती भी हैं. सोशल मीडिया पर हाथी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे सो क्यूट. इस वीडियो में हाथी बड़े मजे लेकर भुट्टा खाते हुए नजर आ रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो उसे उसकी फेवरेट चीज मिल गई हो.

हाथियों के मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हमें अक्सर दिख जाते हैं। हाथियों की सूज बुझ और चालाकी हम सबका मन लुभा लेता है। ऐसा ही एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगो को खूब पसंद आ रहा है, इस वीडियो में एक हाथी बड़े ही चाव से भुट्टे का मज़ा ले रहा है मानो उसे उसकी पसंदीदा भोजन मिल गई हो। मगर वीडियो की खास बात यह है कि हाथी के खाने की स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी कैसे पहले भुट्टे को अच्छी तरह से छील रहा है फिर उसे खा रहा है। हाथी बहुत ही मजे से भुट्टे को खा रहा है। इसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि हाथी को उसे अपनी फेवरेट चीज मिल गई हो।इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर आईएफएस अधिकारी सुधा रामेन ने शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मक्का उनके पसंदीदा खानों में से एक है।यह वीडियो 15 सेकेंड का है और अबतक इस वीडियो को 51 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कितना क्यूट है। दूसरे ने लिखा, माना कि मनुष्य के साथ-साथ रहने से जानवर का भी बौध्दिक विकास हो रहा है।


Next Story