जरा हटके

एक पेड़ काटते शख्स का सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो हुआ वॉयरल, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Tulsi Rao
23 July 2021 12:03 AM IST
एक पेड़ काटते शख्स का सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो हुआ वॉयरल, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
x
कई लोग काम में एक से बढ़कर एक तरकीब का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, कई बार उनके साथ ऐसी घटना घट जाती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया की 'दुनिया' में एक से बढ़कर एक मजेदार चीजें देखने को मिलती है. इनमें कुछ चीजें हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी भी होती है. वहीं, कुछ चीजें सीख देने वाली भी होती है. वहीं, कुछ तो सीधे लोगों के दिलो को छू जाती है. लेकिन, एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी. क्योंकि, एक शख्स जिस तरह से सीढ़ी लगाकर पेड़ काट रहा था उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ कुछ पल ही बाद क्या होने वाला है?

आज कल हर कोई काम में सहूलियत ढूंढ़ता है. इसके लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते हैं. इसी कड़ी में एक शख्स ने पेड़ काटने के लिए काफी मजेदार आइडिया लगाया. लेकिन, इस आइडिए के कारण उसकी जो हालत हुई उसे शायद ही वह कभी भूल पाए. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शख्स सीढ़ी लगाकर बड़े आराम से पेड़ की डाली काट रहा था. लेकिन, अचानक डाली टूटकर पेड़ की सीढ़ी से टकराता है और वह सीधे नीचे पहुंच जाता है. देखें वीडियो…
बेहद मजेदार है वीडियो
वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी और शख्स पर तरस भी आ रहा होगा. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को funnyvideos1377 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं


Next Story