जरा हटके

Funny Video: दूल्हा दुल्हन ने किया देसी स्टाइल में शानदार डांस, देखें

Rani Sahu
17 Sept 2021 11:13 PM IST
Funny Video: दूल्हा दुल्हन ने किया देसी स्टाइल में शानदार डांस, देखें
x
हाल ही के दिनों में जिसमें दूल्हा-दुल्हन सबके सामने झन्नाटेदार डांस करते हुए नजर आ रहा है

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं. यहां कभी हल्दी, मेहंदी, संगीत, जयमाल, विदाई से लेकर शादी की हर रस्म के तरह-तरह के वीडियो इन दिनों छाए रहते हैं. जिनको यूजर्स काफी पसंद करते हैं. हाल ही के दिनों में जिसमें दूल्हा-दुल्हन सबके सामने झन्नाटेदार डांस करते हुए नजर आ रहा है. जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

हम सभी जानते हैं कि इंडियन वेडिंग डांस, गाने और लाइट्स से भरी होती हैं. यही वजह है कि भारत में कोई भी शादी डांस के बिना पूरी नहीं होती. शादी समारोह एक ऐसा अवसर है जिसके दौरान दूल्हा-दुल्हन, परिवार और दोस्त दिल खोलकर नाचते हैं, तो वहीं कई बार दूल्हा-दुल्हन भी महफिल लूट ले जाते हैं. लेकिन इन दिनों जो वेडिंग वीडियो सामने आया है. उसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.

ये देखिए वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों अपनी शादी से काफी खुश है. यही वजह है कि शादी खत्म होने के बाद दूल्हा इतना है कि वह झूमकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है और अपने पति को इस तरीके से डांस करते देख दुल्हन ने भी उसका देना शुरू कर देती है.
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का ये डांस काफी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, ' इस डांस को देखने के बाद पक्का बाराती भी शरमा गए होंगे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ' लगता है भाई की लव मैरिज है.' इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किए है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjan_kgm'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है.


Next Story