Funny:देख कर आप भी कहेंगे कमाल का है ड्राइवर, नासा से सीख के आया ड्राइविंग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गाड़ी चलाना देखने में जितना ही आसान लगता है, ये काम होता उससे कहीं ज्यादा कठिन है. ड्राइविंग में महारत हासिल करने के लिए ना सिर्फ अच्छी स्किल बल्कि पेशेंस की भी जरूरत होती है. कुछ लोग जहां बहुत ही अच्छी तरह से कार, बाइक चला लेते हैं, वहीं कुछ लोग गाड़ी चलाने में लापरवाही करते हैं. जिसकी वजह से कई बार ऐसे लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं. सड़क पर लापरवाही की वजह से होने वाले हादसों के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे, पर इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी परफेक्ट ड्राइविंग की वजह से एक्सीडेंट होने से बचाया.
वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क पर चारों तरफ पानी फैला हुआ है. एक लॉरी वाला अपनी गाड़ी लेकर आ रहा है तभी एक कार साइड से अचानक रोड पर आ जाती है. कार लॉरी से टकराए इससे पहले ही लॉरी ड्राइवर उसे सावधानी से मोड़ लेता है. ऐसा करते वक़्त उसकी गाड़ी दो बार डिसबैलेंस भी होती है पर वो उसे बड़ी ही सावधानी से संभाल लेता है. लॉरी ड्राइवर की स्किल्स की वजह से ना सिर्फ एक्सीडेंट होने से बच जाता है बल्कि उसकी गाड़ी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता. वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा.
देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर gaddiyan_wale नाम के अकाउंट से इस वीडियो क्लिप को शेयर किया गया है. जिसने भी इसे देखा वो लॉरी ड्राइवर की परफेक्ट ड्राइविंग का मुरीद हो गया. लोग ना सिर्फ इस वीडियो को एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. कई लोगों ने तो ये भी कहा कि लगता है ये ड्राइवर नासा से ड्राइविंग सीख कर आया है. वाकई ये वीडियो है बड़ा मजेदार. हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है इस बारे में कोई आईडिया नहीं है.





