जरा हटके

मेंढक ने मक्खी से किया पंगा, VIDEO देख मुस्करा उठेंगे

Shubhra Nandy
3 July 2021 10:06 AM IST
मेंढक ने मक्खी से किया पंगा, VIDEO देख मुस्करा उठेंगे
x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेंढक को मक्खी से पंगा लेना महंगा पड़ रहा है। मेंढक ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मक्खी उसके साथ ऐसा कर सकती है। हर दिन की तरह मेंढक पानी के बाहर आकर अपने शिकार की ताक में बैठा है। मेंढक के सिर के ऊपर ढ़ेर सारी मक्खियां उड़ रही हैं। हालांकि, मेंढक की पहुंच से बहुत दूर है। यह देख मेंढक लालच भरी निगाहों से उस पल के इंतजार में हैं। जब मेंढक अपनी शिकार तक पहुंच जाएं। तभी एक मक्खी ऊपर से उड़ती हुई मेंढक के करीब पहुंच गई। यह देख मेंढक फुले नहीं समाता है और पलक झपकते ही मक्खी को पकड़ लेता है। हालांकि, मेंढक को मक्खी से पंगा लेना उस समय महंगा पड़ जाता है। जब मक्खी मेंढक को लेकर उड़ने लगती है। मेंढक कोशिश करता है। इसके बावजूद मेंढक अपनी पकड़ को बना नहीं पाता है। इस दौरान मेंढक की बोलती बंद हो जाती है। उस समय मक्खी मेंढक को हवा की सैर कराने लगती है। सोशल मीडिया पर लोग मेंढक की जमकर हंसी उड़ा रहे हैं।


इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने मक्खी की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने प्रणब ने लिखा है-मिटाने चला था भुख, हो उड़ चला पैराशूट।


Next Story