जरा हटके
स्टेज पर ऐसी हरकत करने लगा दोस्त, फिर दूल्हा गुस्से से हुआ लाल...देखें Funny VIDEO
Shubhra Nandy
31 May 2021 10:42 AM IST

x
कई बार दोस्त इस कदर मजाक करने लग जाते हैं, जिनकी किसी को उम्मीद तक नहीं होती.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कई बार दोस्त इस कदर मजाक करने लग जाते हैं, जिनकी किसी को उम्मीद तक नहीं होती. शादी के मौके पर हंसी-मजाक और दूल्हे के दोस्तों की मस्ती खूब देखी जाती है. कई दोस्त तो इस कदर तक मजाक करते हैं कि दूल्हा बना उनका दोस्त ही गुस्से से लाल हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा का दोस्त स्टेज पर दुल्हन के साथ मजाक करने लगता है.
स्टेज पर ऐसी हरकत करने लगा दोस्त
शादी के दौरान वरमाला रस्म के वक्त दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं. इसी दौरान दुल्हे का दोस्त आ पहुंचता है और दोनों के ही बीच खड़े होकर पैसे देने लग जाता है. पहले पैसे निकालकर दुल्हन को देता है और जैसे ही दूसरी नोट निकालता है तो दूल्हे को लगता है कि अब उसे मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता. दूल्हे को देने वाले पैसे को दोस्त दुल्हन को दे देता है. वहां मौजूद लोग खूब हंसने लग जाते हैं.
दूल्हा गुस्से से हुआ लाल
वह शख्स एक बार फिर ऐसा ही करता है और फिर दूल्हे को शर्म झेलनी पड़ जाती है. जब तीसरी बार ऐसा करता है तो दूल्हा गुस्से से लाल हो जाता है और वह नोट लेने से इनकार कर देता है. लेकिन दोस्त आखिर दोस्त होते हैं. तीसरी बार उसे जबरदस्ती देने की कोशिश करता है और आखिर में दे देता है. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Next Story





