जरा हटके
शिकार के लिए आपस में भिड़े लोमड़ी और तेंदुआ, अंत में हुआ कुछ ऐसा...देखें वायरल video
Shubhra Nandy
13 March 2021 7:32 AM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते
जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जानवरों के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है जिन्हें देखने के एक पल को हर कोई हैरान हो जाता है, लेकिन अगर वीडियो शिकार करने का हो तो बात ही अलग हो जाती है. हम सभी जानते हैं कि जंगल का जीवन कितना मुश्किल होता है. ऐसे में केवल शिकार को पकड़ना नहीं होता, कई बार शिकार को छीनना भी होता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में एक लोमड़ी ने जानवर का शिकार किया, जिसके बाद वह उसे लेकर जा रही थी, लेकिन तभी एक तेंदुए (Leopard) की नजर उसके उपर पड़ जाती है, जिसके बाद तेंदुआ लोमड़ी पर हमला कर देता है. उसके बाद क्या हुआ ये आप खुद ही वीडियो में देख सकते हैं.
ये देखिए वीडियो
— Life and nature (@afaf66551) March 9, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लोमड़ी आराम से अपने शिकार को लेकर निकल रही होती है, लेकिन तभी एक तेंदुआ (Leopard) उसके रास्ते में आकर लोमड़ी से शिकार छीन लेता है, लेकिन लोमड़ी हार मानने वाली नहीं थी वह तेंदुआ से भिड़ जाती है. जिसके बाद तेंदुआ शिकार लेकर भागने लगता है लेकिन लोमड़ी एक बार फिर से तेंदुआ से अपना शिकार छीनने के लिए भागती है तब तक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ जाता है. लेकिन लोमड़ी पेड़ पर नहीं चढ़ पाती और खड़ी खड़ी देखती रह जाती है.
इस मजेदार वीडियो को लाइफ एंड नेचर (Life and Nature) नाम के एक ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है. लोगों को लोमड़ी और तेंदुए की लड़ाई का ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है, जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो को खबर लिखे जाने तक एक हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
Next Story





