जरा हटके
देसी लड़के के साथ विदेशी दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
14 Oct 2024 11:55 AM IST

x
Cute Couple Dance Viral: भारत में इन दिनों विदेशी कुड़ी से शादी करने का चलन जैसे मानो बढ़ता ही चला जा रहा है. कोई रशियन दुल्हन ला रहा है, तो कोई पाकिस्तानी. वहीं विदेशी लड़कियां भी भारतीय लड़कों पर फिदा होते ही उनसे शादी रचा ले रही हैं. इधर भारत में देसी-विदेशी शादीशुदा जोड़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. सोशल मीडिया पर आए दिन देसी-विदेशी की मुलाकात शादी में बदलती दिख रही हैं. इंटरनेट पर इनकी शादी के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. इस कड़ी में एक पंजाबी मुंडे का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पंजाबी मुंडा अपनी खूबसूरत विदेशी दुल्हन के साथ कपल डांस कर रहा है. सोशल मीडिया पर देसी-विदेशी जोड़ी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं.
क्यूट कपल का वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक पंजाबी मुंडा अपनी विदेशी दुल्हन के साथ खूबसूरत स्टेज पर कपल डांस कर रहा है. इस देसी-विदेशी जोड़े ने क्रीम रंग का मैचिंग कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. देसी लड़का पंजाबी गाने पर अपना पंजाबी स्वैग दिखा रहा है, तो वहीं यह विदेशी कुड़ी मुस्कुराती हुई अपने देसी सईयां के स्टेप से स्टेप मिला रही है. यह क्यूट कपल एक ग्लास फ्लोर स्टेज पर नाच रहा है और पीछे एलईडी स्क्रीन पर इनकी खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरों की झलक दिख रही है. इस क्यूट कपल का यह खूबसूरत वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रहा है.
यहां देखें वीडियो
लोगों को भा रही देसी-विदेशी जोड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्यूट कपल के डांस पर अब यूजर्स लाइक का बटन दबा रहे हैं. कई यूजर्स ने इस देसी-विदेशी को जोड़ी को खूबसूरत बताया है. वहीं कईयों ने इस पर रेड हार्ट इमोजी की बौछार कर दी है. इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'पंजाबी छा गए ओए'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भाई ने विदेशी भाभी के सामने पंजाबी स्टाइल में जलवा दिखा दिया.' अब क्यूट कपल के इस वीडियो पर लाइक का सिलसिला जारी है.
Tagsदेसी लड़केविदेशी दुल्हनडांसदेखें वायरल VIDEODesi boysforeign bridedancewatch viral VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





